सड़क, पुल व स्कूलों खुलने से गांव का होगा सर्वांगीण विकास- संतराम

केशकाल (गंगा प्रकाश):- छ.ग विधानसभा उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम ने आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार पुनः अपने विधानसभा क्षेत्र के तीनों विकासखंड केशकाल, फरसगांव व बड़ेराजपुर में अनेकों विकासकार्यों की सौगात दी है। विधायक के अथक प्रयास से क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे लगभग 6334.11 करोड़ रुपए की लागत से स्कूल, सड़क, पुल समेत अनेक प्रकार के विकासकार्यो को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। गुरुवार को विधायक संतराम नेताम ने पलना- मारीगांव- कुंदई भंवरडीही मार्ग में 659.50 लाख रुपए की लागत से सेतु निर्माण कार्य, सलना ठेंगपारा मार्ग में 463.56 लाख रुपए की लागत से सेतु निर्माण कार्य, धामनपुरी छिंदली मार्ग में लावाटोरी नाला में 459.34 लाख रुपए की लागत से सेतु निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया है। 

इन विकासकार्यों को मिली है स्वीकृति-

प्रशासकीय स्वीकृति में मुख्य रूप से फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम मांझीआठगांव, कुम्हारबड़गांव, पांडे आठगांव एवं कोहकामेटा में हाई स्कूल भवन की स्वीकृति मिली है, जिसमें प्रत्येक की लागत 75.23 लाख रुपए है। फरसगांव ब्लाक के हायर सेकेंडरी स्कूल शंकरपुर, हिरी, चिंगनार, भंडारसिवनी एवं बड़े राजपुर के कोसमी तथा केशकाल के बहीगांव में हायर सेकेंडरी भवन को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें प्रत्येक की लागत 121.16 लाख रुपए है। इसके अलावा बहुप्रतीक्षित पुल पुलिया को भी प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें बांसकोट नाला पर पुल निर्माण 623.25 लाख रुपए, ग्राम कोंगरा पुल निर्माण 623.25 लाख रुपए,पलना – मारीगांव पुलिया निर्माण 436 लाख, धामनपुरी छिंदली मार्ग 563 लाख रुपए, तोसकापाल-आदनबेड़ा 617.70 लाख रुपए  सलना- ठेंगापारा के बीच पुल निर्माण 570.0 4, धनोरा देवगांव बारदा नाला पुल निर्माण 414.11 लाख रुपए, भाटपाल भोंगापाल बडगई 495.58 लाख रुपए है। चांदा गांव पुलिया के निर्माण के लिए 644 लाख रुपए, आवासीय विद्यालय केशकाल 210 लाख रुपए, छात्रावास केशकाल 110 लाख रुपए स्वीकृत हुआ है। इस तरह कुल 6334.11 लाख रुपए लागत के विकासकार्यों को स्वीकृति मिल गई है। 

अब सीधे शहरों से जुड़ेंगी गांव प्रत्येक सड़क-

इस संबंध में विधायक संत नेताम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को सड़कों का जाल बिछाकर उन्हें शहरों व मुख्य मार्गों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांगों के मद्देनजर अब पुल पुलिया के निर्माण से दूरदराज एवं पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास की गति में तेजी आएगी। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नदी नाले में पुल पुलिया नहीं होने से बारिश के मौसम में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब उन्हें यह समस्या नहीं होगी तथा ग्रामीणों को बाढ़ की समस्या से निजात मिलेगी तथा बारिश के मौसम में  भी ग्रामीणों एवं वाहनों आवाजाही हो सकेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगे हाई – हायर सेकंडरी स्कूल

विधायक संत नेताम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु ब्लॉक मुख्यालय अथवा विधानसभा मुख्यालय जाना पड़ता था जिसमें उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में हमारी बालिकाओं की सुविधा को देखते हुए अनेक ग्रामों में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल खोले गए हैं। अब बालिकाएं अपने गांव में ही रहकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version