1करोड़ 21 लाख से बनने वाली हाई स्कूल भवन का किया भूमिपूजन
केशकाल (गंगा प्रकाश)– फरसगांव विकासखंड अंतर्गत संवेदनशील क्षेत्र ग्राम चिंगनार पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम ने नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। अस्थाई धान खरीदी केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को अब अधिक दूरी तय करना नहीं पड़ेगा जिससे किसान खुश हैं किसानों ने विधायक संतराम नेताम को धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक नेताम ने कहा कि धान उपार्जन केंद्र दूर होने के कारण क्षेत्र के कई अन्नदाता किसान भाइयों को धान बिक्री हेतु आर्थिक व मानसिक बोझ उठाना पड़ता था। और उन किसानों को धान बेचने के लिए 10-15 किलोमीटर की दूरी तय कर के जाना पड़ता था, जिसके चलते किसान काफी परेशान थे। किसानों की समस्या को देखते हुए फिलहाल अस्थाई धान खरीदी केंद्र बनाया गया है।10वीं में उल्लेखनीय अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विधायक देंगे 25000 हजार रुपए।तत्पश्चात विधायक हाई स्कूल चिंगनार पहुंचकर नवीन हाई स्कूल भवन लागत (1 करोड़ 21 लाख) का भूमिपूजन किए। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक संतराम नेताम ने कहा कि दसवीं में जो प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय अंक प्राप्त करेंगे उनको अपनी तनख्वाह से ₹25000 रुपए प्रोत्साहन राशि देने की बात कही।
There is no ads to display, Please add some


