गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के सचिव महोदय के नेतृत्व मे पैरा लीगल वालेंटियर कोमल निषाद थाना पाण्डुका के द्वारा शासकीय ठाकुर दलगंजन उच्चतर माध्यमिक शाला फिंगेश्वर मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे नालसा के विभिन्न योजनाओं तथा कानून की जानकारी दी गयी। कोमल निषाद (पैरा लीगल वालेंटियर) ने बताया कि नालसा का गठन, उद्देश्य, कार्य, रैंगिंग, साइबर अपराध, निरोधक कानून, पाक्सो एक्ट, बचपन बचाओ आंदोलन, दैनिक उपयोगी कानून निशुल्क विधिक सहायता योजना, बच्चों के लिए बाल-सुलभ विधिक सेवाएं और उनका संरक्षण योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एस एस कंवर, व्याख्याता उत्तम सिंह राजवंशी, दुर्गा प्रसाद तारक, किरण कुमार साहू, वंदना अग्रवाल, खोवा दादा दीवान, टुकेश धु्रव, मनोज निषाद, चन्द्रिका साहू, सुखसागर डहरिया, आकाश देवांगन, लक्ष्मी लहरे, डायमंड साहू, सूरज साहू, सिया राम सिन्हा, मीनाक्षी ठाकुर, नंदकुमार साहू, अंशुदेव सेंडे, कामता प्रसाद साहू उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


