रायपुर (गंगा प्रकाश)- राज्य शासन ने जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। इस जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गणतंत्र दिवस के मौके पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराये़गे। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० चरणदास महंत नवगठित जिला सक्ती मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद , कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग , वन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम , स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ० प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर , उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा सुकमा , खाद्य मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव , राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर , नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया गरियाबंद , महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया बालोद , उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़ तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे। इसी कड़ी में गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम कोण्डागांव , संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बेमेतरा , संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर , संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय जांजगीर , संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े सरगुजा के जिला मुख्यालय अम्बिकापुर , संसदीय सचिव डॉ० श्रीमती रश्मि आशीष सिंह बलरामपुर , संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर , संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू बलौदाबाजार और संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय मोहला में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। विधायक एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लखेश्वर बघेल दंतेवाड़ा , विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्त विकास बोर्ड चंदन कश्यप नारायणपुर , विधायक श्रीमती अनिता शर्मा धमतरी , विधायक डॉ. विनय जायसवाल कोरबा , विधायक डॉ. के.के. ध्रुव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला मुख्यालय गौरेला , विधायक विनय कुमार भगत जशपुर , विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर , विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के जिला मुख्यालय खैरागढ़ , विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सांरगढ़-बिलाईगढ़ के जिला मुख्यालय सारंगढ़ , विधायक गुलाब कमरो मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे।
विभिन्न जिला मुख्यालयों पर राज्य शासन के प्रतिनिधि करेंगे ध्वजारोहण
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



