गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत फिंगेश्वर में लोग अपने मवेशियो को खुले में आवारा छोड़ दिए है जिससे आय दिन गौवंश दुर्घटना ग्रस्त के शिकार हो रहे तड़प तड़प कर मर रहे है गौ सेवको को जानकारी मिलते ही तुरन्त उपचार हेतु पशु चिकित्सक की मदद से उपचार कराया जाता है कभी परिथिति ऐसी निर्मित होती है की गौवंश की स्थिति काफी खराब हो जाती है जिसे खुले में रख कर उपचार करना असम्भव है ऐसे गौ वंश को गौ साला ले जाने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ती है बार बार स्वयं के पैसे से वाहन किराया कर गौ शाला में ले जाया जाता है नगर पंचायत में काफ़ी दिनो से मांग की जा रही है काऊ केचर वाहन की और कही गौ वंश की दुर्घटना से मृत्यु भी हो जाती है जिसे नगरपंचायत द्वारा उचित व्यवस्था नहीं नही हो पाती।।इसके समाधान हेतु गढ्ढा खुदाई हेतु साधन की मांग करते है आज इसी विषय को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी से विहिप बजरंगदल के सदस्यो द्वारा चर्चा कर काऊ केचर वाहन एवम गौ वंश के अन्तिम संस्कार हेतु गढ्ढा खुदाई मशीन की मांग को लेकर मांग पत्र आवेदन कार्यालय में सौप गया । नगर पालिका अधिकारी द्वारा मांग को उचित समझते हुए गौ सेवको को पूर्ण सहयोग का आस्वशन दिया गया और मांग को देखते हुए वाहन व्यवस्था हेतु जल्द ही विचार करने का भरोशा विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों को दिया गया ।
There is no ads to display, Please add some


