गृह मंत्री अमित शाह का विधायक रोहित साहू ने विमानतल पर किया स्वागत
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा प्रवास पर विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राजिम विधायक रोहित साहू ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
