गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत बोरीद भुजिया पारा के निवासी आनंद राम भुजिया जिनके पत्नी 3 वर्ष पहले निधन होने के कारण 4 बच्चों का भरण-पोषण अपने स्तर पर कर रहे हैं। जिनको शासन-प्रशासन से अभी तक किसी भी प्रकार से आर्थिक सहायता नहीं मिल पाया है। आनंदराम भुजिया की एक बेटी ससुराल चली गई है बेटा छविराम व तीन बेटी है। उनमें से एक बेटी कुमारी सिद्धेश्वरी भुंजिया 13 वर्ष जो आठवीं उत्तीर्ण है और बेटी कुमारी टिकेश्वरी (पांचवी) 12 वर्ष व कुमारी रोशनी घर में रहती है। आनंद नाम भूंजिया ने बताया कि इनकी आर्थिक स्थिति खराब होने से इनके बेटे आठवीं तक पढ़ाई किया है और आगे की पढ़ाई गरीबी के कारण नहीं कर पाया इन परिवार को ना तो रोजगार की कोई सुविधा मिला है ना ही इनके बच्चों को अभी तक इस स्पान्सरशिप योजना का लाभ नहीं मिली है कोई भी मदद अभी तक नहीं मिल पाया है। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सिर्फ कागजों पर सिमटता नजर आ रहा है। जमीनी स्तर पर नहीं पहुंच पा रहा है। गरियाबंद जिले के इंडियन रेड क्रॉस समाजसेवी मनोज पटेल को आनंदराम भुंजिया ने बताया कि हमें हमारे बेटियों की पढ़ाई के लिए सरकारी मदद मिल जाए तो हम अपने बेटियों को स्कूल भेजेंगे। समाजसेवी रोशन देवांगन रेखराम ध्रुव ने भी इन बेटियों की पढ़ाई के लिए शासन-प्रशासन से अधिक मदद करने अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
