छुरा (गंगा प्रकाश)। 17 सितंबर प्रत्येक वर्ष पूरे भारत में भगवान विश्वकर्मा जी को समर्पित होता है इस दिन विशेष रूप से नव निर्माण कार्य से जुड़े व मोटर व्हीकल से जुड़े समस्त तकनीकी कर्मी भगवान से विश्वकर्मा जी के जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं और इस तारीख को ग्रामीण परिवेश में मुख्य रूप से विश्वकर्मा जयंती को राजमिस्त्री संघ व ड्राइवर संघ के द्वारा बड़े हर्षोउल्लास से मनाया जाता है यहां इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा जी का पूजा अर्चना व मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम होता है और रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होते हैं इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में आज के समय में सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम के रूप में डीजे डांस ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है लोगों में इसकी लोकप्रियता और दीवानगी देखते ही बनती है, क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से छोटे-बड़े कलाकार अपनी रात्रि कालीन प्रस्तुति देने हेतु डीजे डांस के मंचों पर उपस्थित होते हैं जहां इन प्रतियोगी मंचों में अपने प्रतिभा का लोहा मनवा कर पुरस्कार भी प्राप्त करते हैं इसी लोकप्रियता को देखते हुए विश्वकर्मा जयंती के रात्रि में छुरा ब्लॉक के ग्राम पत्तियां व मलेवांचल स्थित ग्राम रसेला छत्तरमडाई, नया दादर गांव में लोक लुभावना सम्मान राशि के साथ डीजे डांस के लोकप्रिय मंच का आयोजन किया जा रहा है जहां क्षेत्र के सभी कलाकारों हेतु अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक अवसर प्राप्त होगा।
There is no ads to display, Please add some
