अजय चक्रधारी
सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एस सिंह के निर्देशन में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सत्तीपारा सेक्टर सोनगरा विकासखंड प्रतापपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर उपलब्ध सेवाओं के लिए जन-जागरूकता एवम निशुल्क स्क्रीनिंग तथा निशुल्क औषधि वितरण किया गया
वैलनेस सेंटर सत्तीपारा में कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें लोगों को कैंसर के प्रति जानकारी एवम जागरूक किया गया साथ ही लोगों को निशुल्क स्वास्थ परिक्षण , रक्त परीक्षण किया गया जिसमें कैंसर के साथ ह्रदय रोग , पक्षाघात बचाव ,उच्चरक्तचाप , मधुमेह , छय , कुष्ठ रोग उन्मूलन के साथ किशोर एवम युवा भाई बहनों को वेलनेस गतिविधियों का क्रियान्वयन तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एस सिंह, जिला नोडल अधिकारी डॉ दीपक जायसवाल , जिला कार्यक्रम अधिकारी गड़पत नायक , खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के विश्वकर्मा , खण्ड कार्यक्रम अधिकारी सतीश श्रीवास्तव .इस कार्यक्रम का संचालन प्रभारी मुस्ताक हसन अंसारी ( आर एम ए ), श्रीमती निर्मला यादव (आर एच ओ) , इजराइल अंसारी (आर एच ओ) व रामा सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी मितानिन बहनें सहित ग्राम वासियों का सकारात्मक एवम सराहनीय सहयोग रहा।
There is no ads to display, Please add some


