गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 2024 को भूमि पुनरुद्धार मरुस्थलीकरण और सुख पुनर्द्धार की थीम पर मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तारतम्य में को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड देवभोग में कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित परियोजना देवभोग के तहत उप संचालक कृषि चंदन रॉय के मार्गदर्शन में ग्राम खोकसरा में फलदार पौध हाई स्कूल परिसर मे रोपण अध्यक्ष जल ग्रहण समिति खोकसरा, कृष्ण चुरपाल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि त्रिलोचन सोनवानी, उपसरपंच, परियोजना अधिकारी एवं अन्य सदस्यों द्वारा भी परिसर पौध रोपण किया गया। इसी प्रकार झाखारपारा जलग्रहण समिति में रवि सोनवानी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवभोग एवं अध्यक्ष सनत कुमार मांझी द्वारा स्कूल परिसर में ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण कर जल संचय एवं संरक्षण का शपथ लिया गया। जलग्रहण समिति निष्टिगुड़ा एवं सुपेबेड़ा मे भी अध्यक्ष चंद्र कला मसरा द्वारा ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण किया गया।
There is no ads to display, Please add some
