शिवकुमार यादव 

जशपुर नगर :- आज़ादी के 75 वे वर्ष के अवसर पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों में एक साथ इस पुस्तक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जशपुर में इस यात्रा का आयोजन राज्य के विभिन्न स्थानो से होता हुआ 28 सितंबर यानी आज होगा । जशपुर में स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मध्यम स्कूल (इंटीग्रिटी कॉम्प्यूटर्स नगरपालिका पथ ) जशपुर नगर से आरम्भ होकर यह रैली शासकीय रामभजन राय एन ई एस महाविद्यालय पहुंचेगी। *इस यात्रा को फ्लैग ऑफ जशपुर के विधायक विनय भगत जी के द्वारा किया जाएगा।* रैली में आईसेक्ट, महाविद्यालय एवम अन्य चयनित छात्र छात्रा,समाजसेवी संगठन,मीडिया,शिक्षक साहित्यकार कवि गणमान्य नागरिक आदि भाग लेंगे। आम आदमी तक जन जन में पुस्तक स्वयम यात्रा करके यह संदेश देगी कि आज भी पुस्तक का कोई विकल्प नही है। आज़ादी के अमृत महोत्सव और किताबों की जागृति को लेकर दिनाक 22 सितम्बर को जिले के चयनित संस्थाओं को अन्तर्विद्यालय महाविद्यालय स्तर की विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं स्वामी आत्मानन्द हिंदी माध्यम स्कूल में कराया गया था। जिसमे से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाना है।जिसमे एन ई एस महाविद्यालय जशपुर,नवसनकल्प संस्थान, स्वामी आत्मानन्द हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर,साउथ पॉइंट इंग्लिश माध्यम विद्यालय जशपुर,महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय जशपुर,शासकीय उ मा वि बरगाँव ,शा उ मा विद्यालय लोखंडी,शासकीय उ मा विद्यालय गम्हरिया,आदि शामिल हैं।नगर की सामाजिक संस्थान जो समाजसेवा से निकलकर मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं,संवेदना एवम श्याम देवी फॉउंडेशन के साथ ही अपने श्रम और मेहनत से विद्यार्थियों के पास पहुंचकर कोरोना कॉल में शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने तत्पर रहे श्री वीरेंद्र भगत, एवम श्री आनंद एक्का जी को सम्मानित किया जाएगा।।निकलकर स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश माध्यम विद्यालय से यह रैली शासकीय एन ई एस महाविद्यालय के सभागार में अतिथियों का उद्बोधन एवम इस आयोजन के भागीदार जिले के चिन्हित स्कूल एवम संस्थाओं में पुस्तक यात्रा को लेकर अलग अलग विधा में हिस्सेदारी निभा रहे बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस यात्रा के जिला स्तर की आयोजन समिति में शामिल आईसेक्ट के संचालक नवनीत शर्मा, वनमाली सृजन केंद्र जशपुर के अध्यक्ष डॉ मिथलेश पाठक एवम सह संयोजक राजेन्द्र प्रेमी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवम जन जन तक पुस्तक के प्रति उनमे जागृति लाना है। विश्व रंग 2022 के आयोजन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके पूर्व आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित ‘विश्व रंग पुस्तक यात्रा’ का शुभारंभ 22 सितंबर 2022 को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड के 11 स्थानों से एक साथ भव्य समारोह पूर्वक निकल चुका है, यह 30 सितंबर तक जन–जन में पुस्तक संस्कृति की अलख जगाने के लिए “विश्व रंग पुस्तक यात्रा देश के लगभग 100 जिलों, 200 विकास खंडों, 500 ग्राम पंचायतों से गुजरते हुए लगभग 15 हजार कि.मी. की यात्रा तय करेंगी। 

विश्व रंग पुस्तक यात्राओं का आयोजन रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल (मध्यप्रदेश), डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), खंडवा (मध्यप्रदेश), वैशाली (बिहार), आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग (झारखंड) सहित देश के समस्त आईसेक्ट केन्द्र, समस्त वनमाली सृजन पीठ, वनमाली सृजन केन्द्रों, टैगोर विश्व कला एवं संस्कृति केन्द्र तथा सहयोगी संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर विश्व रंग की सभी प्रमुख सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित पुस्तक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तक संस्कृति से जोड़ते हुए उनमे पठन पाठन की प्रक्रिया के प्रति अभिरुचि जागृत करना है।इस यात्रा को 21 सितम्बर को रायपुर में महामहिम *राज्यपाल अनसुइया उइके के द्वारा* फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया है।यह पुस्तक यात्रा तखतपुर बिलासपुर,मनेन्द्रगढ़,बैकुंठपुर, अम्बिकापुर होते हुए साहित्य को गांव कस्बों में जन जन तक पहुंचने के उद्देश्य से आयोजित पुस्तक यात्रा आज जशपुर पहुंचेगी। इसको लेकर जशपुरनगर में आयोजक संस्थाएं आईसेक्ट एवम वनमाली सृजन केंद्र के द्वारा तैयारी कराई जा रही है। डॉ विजय रक्षित सरंक्षक वनमाली सृजन केंद्र जष्पीर ने अपने संदेश में कहा है,वस्तुतः आज युवा वर्ग पुस्तकों से बिछड़ गया है,जिसके कारण यह पुस्तक यात्रा एक नई पुस्तक संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से अत्यंत प्रभावकारी कदम साबित होगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version