गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला गरियाबंद में स्कूली विद्यार्थियों के परीक्षा फल में अपेक्षा अनुरूप प्रगति नहीं होने का प्रमुख कारण बच्चों में कमजोर श्रवण शक्ति, कमजोर ध्यान केन्द्रित करने की शक्ति, कमजोर तर्कशक्ति के वजह से अनेक बच्चे समाज के समान विकासधारा से नही जुड पाते। बच्चों में समय पर कान की जांच तथा सुनने की शक्ति की वैज्ञानिक जांच के लिए जिला चिकित्सालय गरियाबंद से विशेषज्ञ ई.एन.टी. चिकित्सक की टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में जाकर कान की बीमारी, कमजोर सुनने की बिमारी, इत्यादि से पीड़ित बच्चों के जांच में 112 बच्चों को चिन्हित किया गया। सीएमएचओ डॉ. के.सी. उरांव ने बताया कि विकासखण्ड छुरा, देवभोग, फिंगेश्वर, गरियाबंद एवं मैनपुर में टीम द्वारा चिन्हांकित 84 स्कूली बच्चों को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।
विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य पर 3 मार्च को आयोजित रैली को जिला चिकित्सालय गरियाबंद से कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला चिकित्सालय से गरियाबंद शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. अमन कुमार हुमने, डॉ के.के. सहारे, डॉ. मुकेश हेला, श्री एन कुमार साहू, श्री विष्णु निषाद, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी का विशेष सहयोग रहा।
There is no ads to display, Please add some


