लवन (गंगा प्रकाश)। मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिश्वर के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनुपमा तिवारी की सलाह पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ए एस चौहान द्वारा विकास खंड कसडोल के समस्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में लोगो को स्वास्थ्य के जागरूकता के लिए विभिन्न एक्टिविटी किया गया जिसमे दिनांक 03 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया गया जिसमे सभी स्टाफ द्वारा साइकिल चलाकर लोगो को स्वस्थ रहने का संदेश दिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल के साथ साथ समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और हेल्थ एंड वेलनेस में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में स्टाफ के साथ साथ बच्चे युवा और बुजुर्ग ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यकम में मुख्य रूप से हीरा लाल साहू कल्याणी वर्मा बजरंग रामगोपाल साहू भानमती शिव कैवर्त्य लक्ष्मी सेन घसिया राम चौहान मनोज मिश्रा आशानंद साहू ठाकुर राम धीवर कांति भार्गव माधव साहू उपस्थित थे

There is no ads to display, Please add some


