फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत रसेला के मामले मे व्यापारी संघ फिंगेश्वर ने आज अपनी आपात बैठक लेकर छुरा पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं सर्व हिंदू समाज की मांग पर गरियाबंद जिला बंद का समर्थन करते हुए आज 11 जुलाई मंगलवार को फिंगेश्वर बंद का निर्णय लिया है।व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने नगर के समस्त व्यापारियों से अपना व्यवसाय बंद रखने की अपील की है साथ ही सभी व्यापारी प्रातः 11:00 छुरा गरियाबंद पहुंचकर इस मामले में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
There is no ads to display, Please add some
