गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल फिंगेश्वर नगर के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मोहन शर्मा उपाध्यक्ष सुरेश सोनी मंत्री लक्ष्य शर्मा कोषाध्यक्ष अग्रसेन यादव युवा प्रमुख मनोज सोनकर सेवा प्रमुख पिंकेश श्रीवास प्रचार प्रमुख अविनाश राजवंशी एवं बजरंग दल नगर संयोजक शुभम जैन संयोजक सुरक्षा प्रमुख रमाकांत सोनी ब्लाक प्रमुख पिलेश निषाद अखाड़ा प्रमुख तनु निषाद गौरक्षा प्रमुख शुभम तिवारी एवं सप्ताहिक मिलन प्रभु अन्नु निषाद को बनाया गया। नवीन दायित्व की घोषणा प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा जिला अध्यक्ष शिशुपाल राजपूत जिला मंत्री दिनेश वर्मा बजरंग दल जिला आयोजक कुलेश्वर सिन्हा की उपस्थिति में की गई। वर्तमान में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण लगभग अपने अंतिम रूप में हैं राम मंदिर के शुभारंभ पर बजरंग दल द्वारा शौर्य यात्रा सभी प्रखंडों में भव्य रुप से निकालने हर वर्ष की भांति बजरंग दल द्वारा शौर्य यात्रा सभी प्रखंडों में भव्य रूप से निकालने हर वर्ष की भांति बजरंग दल द्वारा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में जाने कार्यकर्ताओं से चर्चा वर्तमान में अभी राज्य में चुनाव होने वाले हैं। इस हेतु बजरंग दल के द्वारा मतदाता जागरूकता का अभियान चलाए रक्षाबंधन पर्व सभी प्रखंडों में मनाने हेतु निर्णय लिया गया। समितियों में सत्संग के आयोजन हेतु योजना बनी दीपावली पश्चात संत यात्रा अपने जिले के संतो के द्वारा करने एवं सभी मठ मंदिर प्लास्टिक मुक्त हो मंदिरों में सफाई अभियान चलाने हेतु कार्य योजना बनी। मणिपुर हिंसा के विषय में चर्चा और हिंदू आदिवासियों के ऊपर हुई हिंसा में विरोध प्रकट किया गया है।
There is no ads to display, Please add some
