गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सीधे सादे, सरल, मृदुभाषी, हंसमुख एवं पंच पद से बढ़ते बढ़ते मुख्यमंत्री बनने वाले जमीनी नेतृत्व के अनुभवी विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सर्वहारा लोगों को विकास की नई दिशा मिलेगी। भाजपा प्रवक्ता एवं जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्वेता शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ की बागडोर सौंपकर आदिवासी समाज को सम्मान दिया है। आदिवासी समाज लंबे समय से यह मांग करते आ रहे थे कि आदिवासी राज्य में आदिवासी समाज का मुख्यमंत्री होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर सरगुजा संभाग के लोग पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाए जाने का इंतजार करते रह गए, इधर भाजपा ने सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री बनाकर सरगुजा संभाग के लोगों की इच्छा भी पूरी कर दी। आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेत्री प्रवक्ता डॉ. श्वेता शर्मा ने श्री साय को बधाई देते हुए कहा कि श्री विष्णुदेव बेहद सरल, सहज व सज्जन व्यक्ति होने के साथ ही एक अनुभवी व्यक्ति है। उनके मुख्यमंत्री बनने से छत्तीसगढ़ की परंपरा व संस्कृति विकसित होगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास में भी तेजी आएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर अपना वादा निभाया है।
विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी गति-डॉ. श्वेता शर्मा
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
