गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रवचनकर्ता प्रखर वक्ता भगवताचार्य बालयोगी विष्णु अरोड़ा के मुखारवृन्द से अंचल में बहु प्रतिक्षित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 29 मार्च शुक्रवार से 6 अप्रैल शनिवार तक ग्राम खड़मा में किया जा रहा है। आयोजनकर्ता श्रीमती बिसमत बाई-यादराम साहू एवं श्रीमती लगनी बाई-अवधराम पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत ने बताया कि कथा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 01 बजे एवं दोपहर 03 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। दोपहर में प्रतिदिन श्रद्धालुजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। भागवत कथा में 29 मार्च को कलश यात्रा, वेदीपूजन, भागवत गौकरण कथा से भागवत कथा का शुभारंभ होगा 30 मार्च को परीक्षित जन्म, 31 मार्च को सति चरित्र 1 अप्रैल को अजामिल चरित्र 2 अप्रैल को श्री राम एवं कृष्ण जन्म 3 अप्रैल को कंसवध 4 अप्रैल को सुदामा चरित्र 5 अप्रैल को परिक्षित मोक्ष एवं 6 अप्रैल को गीतापाठ प्रवचन हवन उपरान्त पूर्णाहूति के साथ भागवत कथा समापन होगी। आयोजन कर्ता साहू परिवार ने अंचलवासियों, भागवत प्रेमिया, श्रद्धालुजनों, ग्रामीणों से भागवत कथा का श्रवण कर पुर्ण्याजन की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


