गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण एवं छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के अभिनव पहल अन्तर्गत विकासखंड फिंगेश्वर अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में पदस्थ प्रधानपाठक रामचरण दीवान अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच मनाने का संकल्प लेते हुए बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना पश्चात स्कूली बच्चे, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष पदाधिकारीगण बाहर से पहुंचे जनप्रतिनिधि के बीच बड़े ही शालिनता पूर्ण ढंग से मनाते हुए सभी बच्चों को अपने तरफ से पेन कापी दिया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण भारत सरकार योजना अंतर्गत न्योता भोजन के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही (फिन्गेश्वर) में रामचरण दीवान प्रधान पाठक ने को जन्मदिन पर बच्चों को पूर्ण न्योता भोजन कराया। सबसे पहले सरस्वती माता के पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उसके बाद बच्चों को दिये गये मीनू अनुसार पूर्ण न्योता भोजन के तहत चांवल, दाल, सब्जी, (पालक भाजी, मटर, आलू) खीर-पुड़ी, पापड़, भजिया, फल, (केला, सेब, अंगूर,) मिठाई (पेड़ा) और केक खिलाया गया। भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी। बच्चों ने उन्हें पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पर संकुल प्राचार्य कुमान सिंह धु्रव ने बताया न्योता भोजन क्या है? जो भी व्यक्ति स्कूली छात्रों को भोजन कराना चाहते हैं उन्हें इसकी जानकारी पूर्व में देनी होगी। उस दिन मध्यान्ह भोजन के स्थान पर संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा न्योता भोजन कराया जाएगा जो विभिन्न अवसरों त्यौहारों जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ राष्ट्रीय पर्व आदि अवसरों पर पौष्टिक भोजन करा सकते हैं आगे कहा ऐसे महत्वपूर्ण खुशी के अवसर पर अपने तरफ से मौसमी फल, सब्जी, बिस्कुट, चाकलेट, दूध, मिठाईयां स्कूलों में दान कर सकते हैं आनंद राम साहू-सरपंच ग्राम पंचायत गुण्डरदेही ने कहा इस तरह के पूर्ण न्योता भोजन अपने आप में अलग है ऐसे आयोजनों से आपसी मेलजोल को बढ़ावा मिलेगा बच्चों को खाने पीने जैसे पौष्टिक आहार मिलेगा जिससे समाज के बीच एक सकारात्मक संदेश पहुंचेगा। इस अवसर पर परमानन्द साहू शाला प्रबंधन अध्यक्ष गुण्डरदेही संकुल प्राचार्य कुमान सिंह धुव गुण्डरदेही, कृपाराम यादव व्याख्याता, मोतीलाल कुर्रे व्याख्याता, धनंजय पटेल शिक्षक हाई स्कूल गुण्डरदेही, संकुल गुण्डरदेही प्रधानपाठक-त्रिवेणी दीवान तरजूंगा, खेमसिंह धु्रव बनगवां, शिवकुमार धु्रव नाचनबाय, भुनेश्वर राम वर्मा बम्हनदेही, तोषणनाथ देवांगन प्र. प्र. पाठक, आशाराम साहू, नूनकरण सिंह कंवर शिक्षक, लक्षवन्तीन निषाद शिक्षका गुण्डरदेही तथा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version