फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के लिए विशेश संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम युवा मतदाताओं (18-19 वर्श) के पंजीकरण पर ध्यान केन्द्रित कर चलाया जा रहा है। विशेश संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत मंगलवार को विधानसभा राजिम के 274 मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। कार्यक्रम के तहत 28 नवंबर तक मतदान केन्द्रों में दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान मतदान केन्द्रों में अभिहित अधिकारी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे, जिनके पास आवेदन जमा किए जा सकते है। साथ ही 9 नवंबर, 10 नवंबर औश्र 16 और 17 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों में विशेश शिविर लगाए जाएंगे। फिंगेश्वर-राजिम-छुरा के एसडीएम विशाल महाराणा ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे नागरिक जिनकी आयु 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्श पूरी हो रही है व जिनका नाम पहले से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे नजदीकी मतदान केंद्र में फार्म-6 जमा कर सकते है। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है। मतदाता सूची में सुधार करवाने के लिए फार्म-8 जमा करवाएं। मतदाता सूची में सुधार के लिए मृत व स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी भी अभिहित अधिकारी को दें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version