मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों की रहती है महत्वपूर्ण भूमिका

सामान्य प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा

कलेक्टर ने सेवा मतदाताओं के लिए स्थापित सुविधा केंद्र का भी किया अवलोकन

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। विधानसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस सुश्री अंजू चौधरी और कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज शहर के विभिन्न संस्थानों में चल रहे निर्वाचन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने पॉलीटेक्निक, गुरुकुल कॉलेज, आईटीएस कॉलेज एवं शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय में पहुंचकर पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 और 3 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। प्रेक्षक सुश्री चौधरी एवं कलेक्टर श्री छिकारा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारियों से मतदान की सभी प्रक्रियाओं की जानकारी लेकर क्रॉस क्वेश्चन भी पूछे। उन्होंने कहा की निर्वाचन की सभी प्रक्रियाओं की अच्छे से तैयारी करके 17 नवंबर को सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराएं। प्रेक्षक ने प्रशिक्षणार्थियों से मतदान केंद्र में होने वाले निर्वाचन गतिविधियों जैसे मॉक पोल, टेस्ट पोल और विभिन्न प्रक्रियाओं की बारीकी समझ के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने मतदान सामग्री प्राप्त करने से लेकर मतदान केंद्र में संपन्न की जाने वाली सभी प्रक्रियाओं को सक्रियता के साथ गंभीरतापूर्वक संपन्न करने के निर्देश दिए। साथ ही त्रुटिरहित मतदान संपन्न कराने के लक्ष्य के साथ सभी प्रक्रियाएं संपन्न होने पश्चात निर्धारित प्रपत्रों और सामग्रियों को स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने निर्वाचन अधिकारियों से विभिन्न निर्वाचन नियमों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही विभिन्न निर्धारित प्रपत्रों में संधारित की जाने वाली जानकारी की प्रक्रिया पूछकर अच्छे से ट्रेनिंग प्राप्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल, रिटर्निंग ऑफिसर श्री धनंजय नेताम, एसडीएम श्री भूपेंद्र साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

       निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक सुश्री चौधरी एवं कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन में मतदान कार्य एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसको निष्ठापूर्वक निर्वहन करना है। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी को मतदान करवाने की प्रक्रिया को उत्साह और अच्छे से सीखने कहा। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर्स को पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बारीकी से समझाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कार्य को निर्बाध संपादित करने के लिए प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को बारीकी से समझने कहा। ताकि मतदान के दिन यदि कोई समस्या आई तो तत्काल उसका निराकरण किया जा सके। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थी स्वयं ईवीएम और वीवीपैट मशीन की गतिविधियों को संचालित कर देखें। जिससे मशीन की सभी प्रक्रियाओं से भलीभांति परिचित हो सके।

कलेक्टर ने गुरुकुल कॉलेज में सेवा मतदाता सुविधा केंद्र का भी लिया जायजा – कलेक्टर श्री छिकारा ने गुरुकुल कॉलेज में सेवा मतदाताओं के लिए स्थापित पोस्टल बैलेट सुविधा केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में गरियाबंद एवं अन्य जिले के सेवा मतदाताओं द्वारा किए जा रहे पोस्टल मतदान का अवलोकन किया। साथ ही मतदान अधिकारियों को मतदान की सभी प्रक्रियाएं त्रुटि रहित संपन्न करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version