रायपुर(गंगा प्रकाश)।बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान के दौरान छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है।
बीजापुर में आईईडी ब्‍लास्ट से सीआरपीएफ के असिटेंट कमांडेंट घायल हो गए हैं। प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ AC मनु एचसी को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट लगी है।चिहका इलाके में सीआरपीएफ की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। असिटेंट कमांडेंट मनु एचसी 62 बटालियन की ई कंपनी में पदस्थ हैं। घटना भैरमगढ़ थाना इलाके की है।
देश में आज लोकसभा चुनाव का पहला चरण है, जिसमें 21 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान है।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए मतदान चल रहा है। पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है। 12 बतजे तक 28 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इस बार बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस सहित 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।

14 लाख 72 हजार 207 मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे। चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे। पिछली बार इस सीट पर 71.64% वोटिंग हुई थी। मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बीजापुर में पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान घायल है, जिनका उपचार चल रहा है।इसी कड़ी में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में भी वोटिंग चल रही है। मतदान करने मतदाताओं का तांता लगा हुआ है। अबूझमाड़ के ग्राम कुरूसनार कंदाडी और आलवर के ग्रामीण मतदान कर रहे हैं। महिलाएं अपने साथ दुधमुहे बच्चों को साथ लेकर मत देने पहुंची हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version