फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। पूर्ण सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने छ.ग. की कांग्रेस सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ छ.ग. की सीधी सादी गरीब जनता को न देकर वोटों की राजनीति करने वाली भूपेश सरकार को लताड़ते हुए कहा कि जब कोरोना महामारी से दुनिया परेशान थी तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को वैक्सीन दी। छत्तीसगढ़ को वैक्सिन दी लेकिन यहां की सरकार कहती थी कि यह वैक्सीन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 लाख आवास बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को पैसा भेजने के लिए तैयार थी लेकिन प्रदेश की सरकार को लगता है कि यहां लोगों को आवास मिल जाएगा तो वे लोग मंदिर को वोट कर देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा वोट की राजनीति करती है लेकिन वोट की राजनीति के चलते उन्हें गरीबों के प्रधानमंत्री आवास नहीं छीनना चाहिए था। श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना चालू की लेकिन जल जीवन मिशन भी छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रू. तक मुफ्त इलाज की सुविधा गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी है। लेकिन इन योजनाओं का संचालन भी प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ में नहीं होने दे रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश सरकार रोकने का काम करती है। छत्तीसगढ़ की जनता को मिलने वाली केन्द्रीय योजनाओं के लाभ से प्रदेश की कांग्रेस सरकार उन्हें वंचित करने का काम कर रही है। इसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि चुनाव आने पर बड़ी बड़ी घोषणा करके कांग्रेस ने सरकार तो बना ली लेकिन उन वादों को पूरा नहीं करके प्रदेश महिलाओं को, युवाओं को, बुजुर्गो को, हर वर्ग को ठगने का काम किया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पीएससी में भी घोटाला करने वाली पहली सरकार है। एसटी, एससी युवाओं अपने अधिकार के लिए नग्न होकर प्रदर्शन करना पड़ा। मेरिट में आए युवाओं के साथ भी प्रदेश सरकार ने धोखा करते हुए अपने परिवार के लोगों को पीएससी में भर्ती करके उन युवाओं के साथ धोखा किया है जिन्होंने कठोर परिश्रम करके इस परीक्षा में सफलता पाई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार अवसर देने वाली सरकार है। युवाओं को अवसर मिले, रोजगार मिले, महिलाओं को अवसर मिलें, इसके लिए लगातार काम करने वाली सरकार है। श्री चंदूलाल साहू ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार खाद में भी कालाबाजारी करती है। 266 रू. की खाद अधिक कीमत पर बेची जाती है। यहां के किसानों को महंगी दर पर खाद खरीदने को विवश होना पड़ता है। यह कालाबाजारी खत्म होनी चाहिए। केन्द्र सरकार खाद में सब्सिडी देती है तब जाकर देश के किसानों को कम कीमत में खाद मिलती है। एक एक बोरी खाद पर सब्सिडी केन्द्र सरकार देती है तब जाकर खाद किसानों को मिल पाती है। लेकिन यह खाद यहां की सरकार किसानों तक पहुंचने नहीं देती है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि हमें किसानों की सरकार बनानी है, युवाओं की सरकार बनाना है, छत्तीसगढ़ में राम राज्य और कल्याणकारी सरकार बनानी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version