रायपुर (गंगा प्रकाश)। किसी भी व्यक्ति का सम्मान यदि अपने घर में नहीं होता तो उसका सम्मान संसार में हो ही नहीं सकता!यह बातें रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सत प्रतिशत सही साबित हो रही है अग्रवाल समाज के द्वारा पुरानी बस्ती में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि हम लोगों ने जिस व्यक्ति को 35 वर्षों तक अपना मत प्रदान करके बिजयी बनाया वह हमारे इस सांस्कृतिक विरासत को झांकने तक नहीं आया। चाहते तो वे मंत्री के पद पर रहते हुए गोपीनाथ मंदिर जगन्नाथ मंदिर जैतुसाव मठ जैसे प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार करा सकते थे किंतु उन्होंने यहां के लिए कुछ भी नहीं किया! दाऊ महेंद्र अग्रवाल सहित अग्रवाल परिवार के सभी वरिष्ठ सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि अबकी बार हमें पार्टी से ऊपर उठकर हमारे महन्त जी को बिजयी बनाना है। वे बहुत ही सरल सौम्य एवं उदार व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके नेतृत्व में दूधाधारी मठ शिवरीनारायण मठ राजीव लोचन मंदिर जैसे सभी स्थानों का विकास हुआ है। अब हमें हमारा घर का व्यक्ति कैबिनेट मंत्री के रूप में प्राप्त होगा। इस अवसर पर महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे आप सभी के बीच में आकर बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है मैं अपने परिवार के बीच में उपस्थित हुआ हूं और अपने मन की बातें आप लोगों के साथ साझा कर सकता हूं। मुझे आप सभी मिलकर सेवा का अवसर प्रदान करें निश्चित रूप के आप लोगों के विश्वासों पर मैं खरा साबित होऊंगा। उल्लेखनीय है कि अग्रवाल समाज की बैठक पुरानी बस्ती में आयोजित की गई जिसमें समाज के सभी प्रबुद्धगढण उपस्थित थे। बड़े ही आशा एवं विश्वास के साथ उन्हेंने जिसे उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाया था उसने ही अपने उन्नति के चरमोत्कर्ष काल में अपने इन परिजनों को याद नहीं किया। इसीलिए वे एक-एक करके चले जा रहे हैं किसी शायर ने बिल्कुल सही लिखा है वक्त इंसान पे ऐसा भी कभी आता है राह में छोड़ के साया भी चला जाता है। इसीलिए व्यक्ति चाहे कितनी भी ऊंचाई में चला जाए उन्हें अपनों को याद रखना ही चाहिए। कार्यक्रम में नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे भी उपस्थित थे उन्होंने लोगों से अपील किया कि कांग्रेस पार्टी ने एक बेहद अच्छी छवि वाले परम पूज्य महन्त जी महाराज को अपना प्रत्याशी बनाया है ऐसा अवसर बार-बार नहीं मिलता हम सब मिलकर उन्हें प्रचंड मतों से विजई बनाएंगे।
There is no ads to display, Please add some
