गरियाबंद जिले की स्व सहायता समूह की हज़ारों नारी शक्तियों ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्प

निकाली मतदाता जन जगरूकता रैली

संकल्प दूत बनकर लोगो को मतदान के लिए किया जागरूक

गरियाबंद  (गंगा प्रकाश)।  जिले में स्वीप कार्यक्रम व चुनई तिहार 2023 अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव के नेतृत्व में विशेष अभियान ‘संकल्प गरियाबंद’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन विविध जागरूकता सम्बन्धी गतिविधिया सम्पादित की जा रही है। इसके तहत आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान गठित स्व सहायता समूह की हज़ारो महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ ली। साथ ही जिलावासियों को भी अपने मताधिकार का उपयोग करने प्रेरित किया। इसमें देवभोग, मैनपुर, गरियाबंद, फिंगेश्वर, छुरा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के संकुल स्तरीय संगठनों, ग्राम संघठनो के हजारों की संख्या में पदाधिकारी, समूह सदस्यों, कैडर्स, पीआरपी, क्षेत्रीय समन्वयक शामिल होकर संकल्प गरियाबंद अभियान के तहत शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। आज के मतदाता शपथ को सफल बनाने में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, डीपीएम बिहान, बीपीएम बिहान, वाय पी , क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version