राज्य की कांग्रेस सरकार को चेतावनी शराब दुकानें बंद करें अन्यथा चुनाव में  इसका खामियाजा भुगतने रहे तैयार

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद कांग्रेश के शराब बंदी के बाद वादाखिलाफी के विरोध में गरियाबंद  ज़िले की भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस विरोधी नारा लगाते हुए जुलूस निकाल कर शराब भट्टी तक पैदल मार्च किया। 2018 विधनसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी नें अपनी घोषणा पत्र में सरकार बनते ही पूर्ण शराब बंदी का वादा किया था। ३ साल से अधिक समय बीत गया है। कांग्रेस सरकार अपने वादा से मुकर गई। जिस पर अमल की मांग करते हुए गरियाबंद भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं नें मोर्चाबंदी कर भूपेश सरकार के विरोध में नारा लगाकर आक्रोश ब्यक्त किया है। 

शराब बंदी के संबंध में भाजपा महिला मोर्चा से प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने कांग्रेस सरकार को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि सरकार अपना वादा पूरा करे अन्यथा आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता और खासकर महिलाये उसे बाहर का रास्ता बताना नहीं भूलेगी। अवस्थी नें कहा कि शराब की वजह से कई घरों में कलह झगड़ा फसाद और गरीबी भुखमरी का आलम है। शराबियों से परिवार समाज ग्राम नगर का वातावरण अशांत बना हुआ है । गुण्डागर्दी लूट चोरों आदि सभी की जड़ शराब ही है। जिसे सरकार तुरन्त बंद कराने अमल में लाए अन्यथा आगामी चुनाव में सबक लेने तैयार रहे।

भाजपा महिला ज़िला अध्यक्ष अंजु नायक नें कहा कि शराब बंदी का कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र में वादा किया था । जिसके कारण प्रदेश की महिलाओं नें गृहस्थ सुख शांति गरीबी से निजात पाने बढ़ चढ़ कर मतदान कर कांग्रेसी सरकार बनाने में हिस्सा लिया था । किंतु वादा खिलाफी कर कांग्रेस की सरकार नें सरासर जनता को धोखा दिया है। 

वही भाजपा मंत्री महिला मंडल से तनु साहू ने कहा -कांग्रेस सरकार को अपना वादा पूरा करना चाहिए शाराब समाज के लिए अभिशाप है ये वो दीमक है जो धीरे धीरे हमारे पूरे समाज को खोखला करते जा रही है। आज युवा वर्ग इसके गिरफ़्त में आ गए है।शराब की वजह से ही महिलाओं के साथ बेहद शर्मनाक घटनायें घटित हो रही है सरकार को पूर्ण रूप से छत्तीसगढ़ में शराब की दुकाने बंद करनी चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version