अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। “आपरेशन विश्वास” के तहत जिले में चलाये गये विशेष चेकिंग अभियान में अलग – अलग टीमों द्वारा भारी वाहनों , चारपहिया वाहनों और दोपहिया वाहन चालकों की ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से चेकिंग की गई। इस विशेष अभियान में जिले में कुल 31 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर उनके वाहन जब्त किये गये हैं , जिन्हें विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। 

                                                                पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार जिला बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन विश्वास” के तहत जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग कर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस 19 अक्टूबर को जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संपूर्ण अभियान में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा एक साथ भारी वाहन , चारपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से परीक्षण कर कुल 31 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुये पकड़ा गया है , जिनके विरुद्ध कार्यवाही कर उनके वाहन जप्त किया गया है। उक्त जप्त सभी 31 वाहनों को विधिवत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। चेकिंग अभियान में यातायात की शाखा बलौदाबाजार द्वारा 05 , यातायात कसडोल 01 , यातायात सिमगा 05 , लवन 06 , गिधौरी 05 , यातायात भाटापारा 03 , सुहेला 01 , भाटापारा शहर द्वारा 05 चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुये पकड़ा गया है। इस वर्ष 2024 में आज दिनांक तक की स्थिति में शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 353 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है। साथ ही केवल इस माह अक्टूबर में 19 अक्टूबर तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 87 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के ऊपर सख़्ती से लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आप सभी यातायात के नियमो का पालन करें और किसी भी स्थिति में शराब पीकर वाहन ना चलावें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version