छत्तीसगढ़ में शराब हुई सस्ती : 1 अप्रैल से 4% तक घटी कीमतें, मैकडॉवेल नंबर वन का पौव्वा नहीं मिलेगा…

 

रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई कीमतें घोषित कर दी हैं। सरकार ने शराब की कीमतों में 4% तक की कटौती की है, जिससे प्रदेश के शराब प्रेमियों को राहत मिलेगी। नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। इस फैसले के बाद 1000 रुपये वाली शराब की बोतल पर 40 रुपये तक की बचत होगी।

प्रदेश में नहीं मिलेगा मैकडॉवेल नंबर वन का पौव्वा :

 नई नीति के तहत छत्तीसगढ़ में मैकडॉवेल नंबर वन ब्रांड की 180ml (पौव्वा) पैकिंग की बिक्री बंद कर दी गई है। हालांकि, इसकी अन्य बड़ी पैकिंग उपलब्ध रहेगी।

20 मार्च को खोला गया था खास ऑफर :

 शराब की कीमतों में कटौती के लिए सरकार ने 20 मार्च को विशेष थोक ऑफर खोले थे। इन ऑफरों के माध्यम से शराब को सस्ती दरों पर खरीदा गया, जिससे फुटकर कीमतें कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सभी जिलों के कलेक्टरों को नया सर्कुलर जारी कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से जहां शराब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, वहीं अवैध शराब बिक्री पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version