गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है कि अति0 पुलिस अधीक्षक हरिश कुमार यादव एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा आशीष अरोरा के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना भाटापारा शहर क्षेत्रांतर्गत शहर में धनरांज जांगडे पिता संतकुमार जांगडे उम्र 21 साल साकिन मेहतानगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर जिला बलौदाबाजार के द्वारा शहर के भीड भाड स्थान पर मोटर सायकल क्रमांक CG22-V-9581 को खतरनांक तरीके से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते स्टंट करते मिला जिसे जिसके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत 2000/रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी योगिताबाली खापर्डे के निर्देशन में प्रधान आरक्षक भूखन वर्मा , प्रधान आरक्षक विनोद कुमार सिंह प्रभारी सिटी सर्विलांस,सिटी सर्विलांस आरक्षक इंद्र कुमार सोनी का विशेष योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some
