छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर के बजरंग चौक में दिवाली के सुअवसर पर देश पर अपनी कुर्बानी देने वाले शहीदों को याद कर उनके नाम से दिया जलाया गया एवम देश की समृद्धि की कामना की गई दीप प्रज्ज्वलन कर हनुमान चालीसा,आरती, स्तुति एवम जायकारा लगाया गया। स्थल में भोला प्रसाद पांडेय,मेषनंदन पांडेय,समाज सेवी शीतल ध्रुव,मानसिंह निषाद, लोकेश्वर यादव, योगाचार्य मिथलेश सिन्हा,नरेंद्र पटेल,दुर्गेश साहू, महेंद्र पटेल, एवम नगरवासी उपलब्ध रहे।
There is no ads to display, Please add some
