अविनाश वाधवा तिल्दा-नेवरा(गंगा प्रकाश)। गौरवग्राम-तुलसी(मानपुर) में छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के तत्वावधान व युवा समाजसेवी संदीप वर्मा के नेतृत्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहीदों के स्मृति में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को सच्ची मायने में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस वर्ष आजादी के 75वी अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में सन 2010 में सुकमा(बस्तर) में नक्सली हमला में सर्वोच्च बलिदान को प्राप्त हुवे 76 CRPF के जवानों के नाम पे 76 नग 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाली देवस्वरूप बरगद,पीपल,नीम का पौधा रोपा गया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में अखिल विश्व गायात्री परिवार के वरिष्ठ परिजन श्याम बैस, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा,रायपुर जिलापंचायत सभापति राजू शर्मा,जिला पंचायत सभापति बलौदाबाजार डॉ:कुशल वर्मा, जिलापंचायत सदस्य श्रीमती अदिती नेमसिंह बघमार,समाजसेवी प्रदेशाध्यक्ष छःगःउ:समिति गजेन्द्र वर्मा,तिल्दा मंडी अध्यक्ष श्रीमती शांता वर्मा,रवि वर्मा,लक्ष्मीनारायण वर्मा,उपसरपंच ममता पैकरा उपस्थित रहे।

श्याम बैस ने शहीदों के स्मृति में वृक्षारोपण के रूप में पर्यावरण का संरक्षण करने की परंपरा को अद्वितीय बताते हुवे छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के रक्तदान, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान सम्मेत विभिन्न सेवा कार्यो की सराहना कर शहीदों को यह सच्ची श्रद्धांजलि देना बताया। छाया वर्मा ने इस अभिनव प्रयास हेतु समिति के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं देते हुवे,हर सम्भव मदद का भरोषा दे कर कहा कि हमारा देश शहीदों के बलिदान के चलते सुरक्षित है, उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने का यह बहुत ही सराहनीय पहल जो संदीप भाई के नेतृत्व में प्रतिवर्ष होते आ रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से बाकी आसपास के गांवों को भी प्रेरणा लेना चाहिए जिससे पर्यावरण का संतुलन भी बने संरक्षण हो व लोगो के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना का भी उदय हो, रवि वर्मा ने प्रशासन के माध्यम से पौधा व 150 सुरक्षा जॉली उपलब्ध करना कि बात कही, बाकी अतिथियों ने भी लोगो के बीच अपना अपना विचार रखा संदीप वर्मा ने बताया कि अभी तक छत्तीसगढ़ उत्थान समिति ने 30 हजार से ज्यादा वृक्षारोपण कर 02 लाख से ज्यादा फलदार पौधे गांव-गांव में निःशुल्क वितरण कर चुके है। उनके स्वयं के व्यक्तिगत प्रयास से गांव में 100 से अधिक बरगद पीपल व नीम के पेड़ तैयार कर चुके है व स्वंय सुरक्षा जॉली व पानी डालने की व्यवस्था अपने निजी व्यव्य से करते है। कार्यक्रम के अंत मे वृक्षारोपण में विशेष योगदान के लिए यश ध्रुव,शनि सिरमौर, हिमांशु वर्मा, का सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से गौठान अध्यक्ष पुनाराम वर्मा,श्रीमती चंद्रकला ध्रुव पंच,श्रीमती हेमलता वर्मा,श्रीमती वंदना वर्मा,धनीराम साहू,वेदराम वर्मा,दुर्गेश साहू संभाग संयोजक, रोशन निर्मलकर जिला संयोजक,तिलेश निर्मलकर जिला सह संयोजक,रजत कश्यप,प्रमोद वर्मा,हीरालाल साहू,नंदू वर्मा,हरीश निर्मलकर, सोनल निर्मलकर,शनि साहू,रोशन वर्मा,घसिया ध्रुव,नेमीचंद ध्रुव, आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version