शहीद रघुवीर सिंह स्मृति क्रिकेट स्टैण्ड का दोरनापाल में हुआ भव्य उद्घाटन

क्रिकेट मैच व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ उद्घाटन कार्यक्रम


संजय सिंह भदौरिया

सुकमा(गंगा प्रकाश)। घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच विश्वास और आपसी तालमेल बढ़ाने हेतु केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में 74वीं वाहिनी, दोरनापाल के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत स्कूली बच्चों एवं खेल प्रेमी नागरिकों की अपेक्षा को देखते हुए क्रिकेट स्टेडियम, दोरनापाल में एक बड़े दर्शक दीर्घा का निर्माण करवाया जिसका नामकरण बुरकापाल में 74वीं वाहिनी के जवान शहीद रघुवीर सिंह के साथ  24 जवानों ने देश के लिए  अपने प्राणों की आहुती दी उनकी याद में नव-निर्मित दर्शक दीर्घा का नामकरण कर शहीद रघुवीर सिंह स्मृति स्टैण्ड रखा गया विदित हो कि 24 अप्रैल 2017 को बुरकापाल में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान 24 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे उनकी शहादत के सम्मान में  वीर साथियों के नाम पर एक भव्य दर्शक दीर्घा का निर्माण करवाया गया।

 मुख्य अतिथि के रूप में अरविन्द कुमार राय पुलिस उप महानिरीक्षक, परिचालन रेंज (सुकमा) केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा स्थानीय निवासियों एवं खेल प्रेमियों के लिए लोकार्पण किया गया।  रविकांत बेहरा, कमाण्डेन्ट 02 वी वाहिनी  अरूण कुमार, कमाण्डेन्ट 131वीं वाहिनी.  नवीन कुमार कमाण्डेन्ट 223वी वाहिनी, स्थानीय निवासी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी, एवं जवान सहित हजारों की संख्या में दर्शकों के उपस्थित में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत नक्सल प्रभावित आठ ग्रामों के खिलाड़ियों को दिया गया खेल सामग्री

इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा पोलमपल्ली. कांकेरलका, पुसवाड़ा एवं तमिलवाड़ा के नक्सल प्रभावित गाँव से आए बच्चों को खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य  आकर्षण का केन्द्र उच्च विद्यालय, पोलमपल्ली एवं माध्यमिक विद्यालय पोलमपल्ली की 2 महिला टीमों के बीच मैच खेला गया एवं माध्यमिक विद्यालय पोलमपल्ली की टीम विजयी रही। महिला खेल प्रेमियों के उत्साहवर्धन हेतु   अनीता राय भी उपस्थित रही एवं उनके द्वारा महिला क्रिकेट टीमों का उत्साहवर्धन व पुरस्कार वितरण किया गया ।, साथ ही इस अवसर पर उपस्थित बच्चियों एवं महिलाओं को खेल सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं का  वितरण किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती पोलमपल्ली आश्रम, सरस्वती शिशु मंदिर दोरनापाल एवं नागलगोंडा आश्रम स्कूलों के बच्चों द्वारा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। 74वीं वाहिनी के द्वारा  देवेन्द्र नाथ यादव, कमाण्डेन्ट के दिशा निर्देशन में करवाए गए इस सामाजिक कार्य की कार्यक्रम में उपस्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सिविल अधिकारियों के साथ-साथ दोरनापाल वासियों ने बहुत प्रशंसा की। सुकमा जिलाधिकारी द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 74वीं वाहिनी के द्वारा किया गया सामाजिक समरसता के इस कार्य को खूब सराहा गया साथ ही प्रशासनिक ढंग से भविष्य में हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया गया। अरविन्द कुमार राय, पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा उपस्थित जन समूह छात्र छात्राओं आदि का हार्दिक अभिनन्दन किया गया तथा युवा वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जुड़ने का आहवान किया।   साथ ही यह बताया कि फोर्स के साथ सम्बन्धों को बेहतर स्थापित करने में 74वीं वाहिनी द्वारा किया गया यह कार्य मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर 74वीं वाहिनी के अधिकारी संजय कुमार यादव, द्वितीय कमान अधिकारी, संदीय कुमार बिजारनिया, द्वितीय कमान अधिकारी, राज कुमार राज, उप कमाण्डेन्ट, निखिलेश उप कमाण्डेन्ट उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version