फिगेंश्वर (गंगा प्रकाश)। मरार पटेल समाज तहसील फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजली के माण्डव्य ऋषि आश्रम में आगामी 20 जनवरी दिन शुक्रवार को मरार समाज की आराध्य देवी मां शाकम्भरी का जयंती महोत्सव आयोजित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाकम्बरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल होंगे तथा अध्यक्षता कृषलाल पटेल करेंगे। अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य पवन पटेल, कृषक कल्याण परिषद के सदस्य अधिवक्ता नंदकुमार पटेल, संत सिया गोवर्धन शरण व्यास, सभापति जिला पंचायत श्रीमती मधुबाला रात्रे, जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, त्रिपुरारी पटेल उपाध्यक्ष मरार समाज, राजिम राज अध्यक्ष तेजराम पटेल, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रानी केेजू पटेल, जनपद सदस्य बिजली श्रीमती कीर्ति गजेन्द्र निषाद, सरपंच श्रीमती डेमिन पीलाचंद माण्डले, फिरंगी पटेल, नंदकुमार पटेल, लखन पटेल, श्री गोविंद पटेल, सुंदर पटेल और बसंत पटेल कोपरा होंगे। विनोद पटेल ने तहसील अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम के सामाजिक वरिष्ठजनों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील व लगातार प्रचार-प्रचार व्यापक रूप से किया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some
