इंदौर(गंगा प्रकाश)।मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक विशेष समुदाय का एक युवक दोस्त की आईडी से कमरा बुक कर दूसरे धर्म के शादीशुदा युवती के साथ रुका हुआ था। जब इसकी जानकारी हिंदू संगठन को ली तो वो होटल पहुंचे और युवक को धर दबोचा। हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। जहां रीवा का रहने वाला फारुक खान दोस्त की आईडी से होटल में वह दूसरे धर्म के शादीशुदा युवती के साथ रुका हुआ था। जैसे ही इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी तो मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। जिसके बाद उन्होंने युवक को धर दबोचा। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम होटल पहुंची और मामले को शांत करवाया। वहीं बजरंग दल ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने धारा 151 के तहत केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


