कोरबा (गंगा प्रकाश)। शादी करने का झांसा देकर युवती से अनाचार करने के आरोपी को सीएसईबी चौकी पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

                     इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सीएसईबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया उनके चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवासरत एक युवती ने गत दिवस 30 दिसंबर को पुलिस चौकी सीएसईबी जिला कोरबा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2021 में पीड़िता के घर में शादी कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात डेकोरेशन का काम करने वाले युवक सुनील कुमार साहू पिता राम कृपाल साहू निवासी पंप हाउस कॉलोनी जिला कोरबा के साथ हुई थी। तब से उक्त युवक के द्वारा पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करते आ रहा था। जब पीड़िता द्वारा आरोपी युवक को शादी करने हेतु बोला गया तब शादी करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सुनील कुमार साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक  571/2023 धारा 376(2) , (एन) 506 आईपीसी क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की कायमी के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्यवाही करते हुये पीड़िता को न्याय दिलाने थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर निरीक्षक किरण गुप्ता व चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल को निर्देश प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने मातहत स्टाफ के वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने उपरांत मामले के आरोपी सुनील कुमार साहू पिता राम कृपाल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी पंप हाउस साईं मंदिर के पीछे चौकी सीएसईबी जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कोरबा दाखिल किया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल , आरक्षक देवनारायण कुर्रे , सूरज कुमार , मनोज यादव , पुष्पा प्रधान की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version