बहला-फुसलाकर इस तरह के कृत्य किया था आरोपी को जांजगीर चांपा से गिरफ्तार कर लाया गया

मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मैनपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19.07.2022 को प्रार्थी/पीड़िता थाना मैनपुर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 16 साल जो घटना दिनांक 10.जुलाई 2022 घर से बिना बताये कही चली गई है घर वापस नही आने पर आस पास गांव परिवार रिश्तेदार में पता किया पता नहीं चला मेरी बेटी नाबालिक है मुझे ऐसा शंका है कि मेरी नाबालिक लड़की को नाबालिक जानते हुये किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर एवं अपहरण कर ले जाने की शंका व सुप्रीम कोर्ट के निर्देषों का पालन पर उक्त आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 68/2022 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

दौरान विवेचना आरोपी के पता साजी हेतू गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे0आर0 ठाकुर के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश ठाकुर के मार्गदर्षन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार के निर्देश पर थाना मैनपुर से सउनि. छबील टांडेकर, महिला प्र.आर. माधुरी यादव, आर. रविकात ठाकुर, रतन लाल बंजारे के टीम गठीत कर अपहृता के पता तलाश हेतु जॉजगीर चाम्पा भेजा गया था। जहॉ से अपहृता को दिनांक 22.सितम्बर 2022 को ग्राम दर्रीपार नैला जिला जॉजगीर से आरोपी बंशी राम धु्व पिता कोमल धु्रव उम्र 28 साल साकिन पथर्री थाना मैनपुर जिला गरियाबंद के कब्जे से बरामद कर। आरोपी को हिरासत में लेकर थाना मैनपुर लाकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक सम्बंध स्थापित करना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2022/09/VID-20220924-WA0053.mp4

इस कार्यवाही में विवेचना सउनि. छबिल टाण्डेकर ,जोहन ध्रुव, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह नरेटी , महिला प्रधान आर.माधुरी यादव , आरक्षक संजय सुर्यवंशी, भुपेन्द्र साहु ,पुष्पेन्द्र साहु , जय किशन यादव ,रविकांत ठाकुर, मिथलेश नागेश , रतन लाल बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version