9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विवेकानंद स्टेडियम में किया गया सामूहिक योगाभ्यास

एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। 
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद इनडोर स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। जिसमें विभागीय अधिकारी/कर्मचारी सहित स्कूली बच्चे एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम पर किया गया।
कार्यक्रम में योगाचार्य दिलहरन प्रसाद तिवारी एवं उनके सहयोगी भरत साहू, चन्द्रशेखर साहू एवं रानी सेन ने योग दिवस पर उपस्थित लोगों को स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर के लिए विभिन्न कलाओं एवं आसनों का योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का प्रदर्शन किया गया। योगाभ्यास के पश्चात में विधायक श्री छाबड़ा ने सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि मैं संकल्प लेता हूं कि सर्वदा अपनी सोच में संतुलन बनाए रखूंगा। ऐसी मनःस्थिति मेरे उच्चतम आत्म-विकास की असीम संभावनाएं प्रदान करती है। मैं अपने कर्तव्य निर्वाह के प्रति कुटुंब और कार्य के प्रति तथा समाज व समूचे विश्व में शांति, स्वास्थ्य और सौहार्द के प्रसार के लिए कृत संकल्पित रहूंगा। योगाभ्यास का समापन सब सुखी हो, सब निरोग हो, सब निरामय हो, सबका मंगल हो, कोई दुःखी न हो के वाक्य के साथ किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित स्थानीय विधायक आशीष कुमार छाबड़ा ने स्टेडियम में उपस्थित सभी लोगों को योग दिवस की बधाई एवं शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि योग से तनाव दूर होता है। यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और शान्ति का उत्कृष्ट माध्यम है। योग हमारी आत्मा, सोंच और विचार को भी शुद्ध करता है। उन्होने कहा कि आज हम सब ने इनडोर स्टेडियम में सामूहिक योग किया। निश्चित रूप से योग को अपने जीवन में अपनाने के बाद बहुत सारे परिवर्तन अपने जीवन में देखने को मिलेगा। योग से हम स्वस्थ मन के साथ स्वस्थ तन के साथ एक नये संकल्प और नये उत्साह के साथ अपने कार्यों और जिम्मेदारियों को अच्छे से निर्वहन कर पाएंगे। आज के समय में सबसे ज्यादा आवश्यक है कि हम सब शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहें, इसके लिए योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।  


कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने कहा कि आज 21 जून को हम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मना रहे हैं, इस अवसर पर हम सभी ने अपने स्वस्थ शरीर के लिए योगाभ्यास किया है। कलेक्टर ने जिलेवासियों को योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हर घर, हर आंगन में प्रतिदिन करना चाहिए एवं योग को अपने जीवन में लाना चाहिए। उन्होने सभी जिलेवासियों से आशा करते हुए कहा कि योग के प्रति हमने जो संकल्प लिए हैं उसे बनाए रखेंगे और प्रतिदिन योग करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों एवं गावों में भी योग दिवस मनाया गया। सभी लोगों ने सुबह से निर्धारित प्रोटोकॉल में सामूहिक योगाभ्यास किए।


इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, छन्नू लाल मारकण्डे, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), सुरुचि सिंह, डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर, सीएमओ भूपेन्द्र उपाध्याय एवं अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, स्कूली बच्चे, पत्रकारगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version