गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरछेड़ी, विकासखंड व जिला गरियाबंद शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर मनाया गया। जिसमे कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ जन प्रतिनिधि ईश्वर वर्मा, शाला विकास समिति सदस्य अश्वनी वर्मा, ग्राम के प्रथम नागरिक गैंदलाल दीवान , प्राचार्य बसंत त्रिवेदी द्वारा कक्षा 9 वी और 10 वी के छात्र छात्राओं को किताबो का वितरण एवम् शासन की महती योजना सरस्वती साइकिल योजनानुसार कक्षा 9वी के अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग के छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में पालकों के साथ साथ विद्यालय से वरिष्ठ व्याख्याता कामता प्रसाद साहू, वीरेंद्र सिन्हा, दिनेश निर्मलकर, किरण दीवान, हरि नारायण यादव, दीपक गवली, रवि प्रकाश अंगारे, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, श्रीमती नूतन साहू, श्रीमती योगेश्वरी यादव, हेमंत कुमार दाऊ, सूरज महडिक सहित अन्य कर्मचारी हितेंद्र सिन्हा ,पुरषोत्तम ध्रुव , टेकराम की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बच्चों को हर्ष व्याप्त था, साइकल पाकर विद्यार्थियों में खुशी की लहर जाग उठी। अपने संबोधन में उपस्थित ईश्वर वर्मा ने इस योजना के बारे में बच्चों को समझाया और इसके लिए शासन को इस मंच के माध्यम से धन्यवाद दिया। उपस्थित सदस्य अश्वनी वर्मा , सरपंच गैंदलाल दीवान ने भी कहा कि ये योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो ना सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान करती है। विद्यालय के प्राचार्य बसंत त्रिवेदी ने अपने आशीर्वचन उद्बोधन में इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और शासन को धन्यवाद करते बच्चों को रोज विद्यालय आने व पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने में जोर दिया गया ।
There is no ads to display, Please add some
