भोपालपटनम (गंगा प्रकाश):- शासकीयकरण की अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय के क्लब प्रांगण के सामने सचिव संघ 16 मार्च से आंदोलन पर बैठ गए है, पंचायत सचिवों के आंदोलन के चलते ग्राम पंचायतों के जनहित कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहे है, पंचायत सचिव संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्रीनिवास दूधी ने कहा कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आव्हान पर पंचायत सचिव संघ के द्वारा एक सूत्रीय मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय में काम बंद कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है ।
श्रीनिवास दूधी ने आगे कहा कि पंचायत सचिवों का बजट 2023 2024 में शासकीय करण करने पंचायत मंत्री द्वारा आश्वासन दिया था किन्तु बजट में पंचायत सचिवों की शासकीय करण के सम्बंध में कोई पहल नहीं किया गया जिससे सचिव संघ ने शासन के प्रति नाराजगी जाहिर किया है श्रीनिवास दूधी ने कहा कि इस बार शासन प्रशासन से अपनी एक सूत्रीय मांग शासकीय करण को लेकर आर पार की लड़ई लड़ी जा रही है धरना प्रदर्शन के दौरान ब्लाक सचिव संघ के सदस्य एवं पदाधिकारीगण विजय कोरम भगत शंकर कोड़े सुधाकर दुम्पां लक्ष्मी नारायण चापा गणपत धनंजय आल्लेम बुच्चाराव गणपत सदानंद तालडी निमैया गडाम लक्ष्मैया प्रशांत मरपल्ली, माया साहू, संतोषी, राधा सहित समस्त पंचायत सचिव मौजूद रहे
There is no ads to display, Please add some


