चयनित छात्रों को विभिन्न खेलों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
बिलासपुर । जिले के शासकीय नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर बिलासपुर में वर्ष 2024-25 बेच में प्रवेश हेतु 18 छात्रों का चयन किया जाना है। चयनित छात्रों को एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी एवं स्वीमिंग जैसे खेलों में प्रशिक्षण दिया जाना है। ऐसे छात्र जो छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हो और जिनकी आयु 14 वर्ष से कम है उनका जूनियर एवं जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है वे क्रीड़ा परिसर की चयन परीक्षा में शामिल हो सकते है। छात्रों के अंतिम चयन के लिए 10 बैटरी टेस्ट लेकर किया जाएगा जिसमें 50 मीटर दौड़, उछाल परीक्षण, शटल रेस, स्टैण्डिंग ब्राड जम्प, गतिशील स्फूर्ति परीक्षण, अपर बॉडी बेंडिंग, पुश-अप, लेग रेसिंग, सिट अप एवं 400 मीटर दौड शामिल है।
प्रवेश परीक्षा 2 जुलाई को बहतराई स्टेडियम में सवेरे 10 बजे आयोजित किया जाएगा। 3 जुलाई को चयन सूची जारी किया जाएगा। चयनित छात्रों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा उसके बाद छात्रों को खेल परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों के लिए आवास की व्यवस्था सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज के सामने नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर छात्रावास में किया जाएगा। खेलों में प्रैक्टिस के लिए बहतराई स्टेडियम मैदान, चिंगराजपारा कबड्डी मैदान एवं जिला खेल परिसर स्थित स्वीमिंग पुल का उपयोग किया जाएगा। छात्रों के पढ़ाई की भी समुचित व्यवस्था की गई है। हाईस्कूल चिंगराजपारा, चांटीडीह एवं उच्चतर माध्यमिक शाला बालक सरकण्डा में प्रवेश कराया जाएगा। छात्रों के आवास व्यवस्था, खेल किट, एवं शाला गणवेश प्रति वर्ष शासन द्वारा दिया जाएगा। निःशुल्क भोजन एवं पौष्टिक आहार की व्यवस्था क्रीड़ा परिसर में की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version