फिंगेश्वर/राजिम (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग आदेश अनुसार 28 जून को शासकीय प्राथमिक शाला बालक एवं पूर्व माध्यमिक कन्या शाला कौन्दकेरा के संयुक्त तत्वाधान में 28 जून को शाला प्रवेश उत्सव त्योहार का आयोजन कन्या शाला प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्यादायिनी मां सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ हुआ। अतिथियों द्वारा कक्षा पहली में नव प्रवेश के लिए आठ एवं कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 12 बच्चों का चंदन वंदन गुलाल लगाकर स्वागत सत्कार कर नव प्रवेशी बच्चों को पेड़ा खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। साथ ही उपस्थित सभी बच्चों का भी स्वागत कर मुंह मीठा करा कर अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को निशुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री सुपोषण योजना के तहत मध्यान भोजन में खीर पुड़ी चावल दाल आलू चना की सब्जी परोसा गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ शिक्षक शोभाराम साहू द्वारा शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। निशुल्क गणवेश पाठक राज्य छात्रवृत्ति निशुल्क कॉपी साइकिल प्रयास विद्यालय जवाहर उत्कर्ष योजना एकलव्य आवास योजना नवोदय विद्यालय सुघघर पढ़ाईवईया छलांग अंगना म शिक्षा योजना की जानकारी सारगर्भित रूप से दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमलाल साहू द्वारा आशीर्वचन के रूप में संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा बच्चों के कल्याण के लिए शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे योजनाओं का प्रशंसा करते हुए नव प्रवेशी बच्चों के उज्जवल भविष्य के शुभकामनाएं बधाई देकर अच्छा से पढ़ाई कर अपने मां-बाप शिक्षक एवं ग्राम का नाम रोशन करने आह्वान किया। कार्यक्रम को सुदर्शन पटेल एवं शिक्षा विद पूर्व जनपद सदस्य कोमल घोघर द्वारा संबोधित किया गया एवं शासन द्वारा दिए जा रहे निशुल्क गणवेश पाठ्यपुस्तक मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की तारीफ करते हुए बच्चों को निरंतर विद्यालय आने प्रेरित किया गया। आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक मुरारी लाल सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक प्राथमिक शाला सुनीता चतुर्वेदी शिक्षिका शांति साहू रेखा राजपूत देविका वर्मा भोजलता सेन लक्ष्मण साहू दमयंती यादव दुर्गा वर्मा का अमूल्य योगदान रहा। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने अपनी गरिमा में उपस्थिति देने वालों में शाला प्रबंधन समिति पूर्व माध्यमिक शाला के अध्यक्ष हेमलाल साहू उपाध्यक्ष सत्रोहन सेन शिक्षा विद कोमल राम घोगरे सुदर्शन पटेल विजेंद्र कुमार साहू प्राथमिक शाला समिति के सदस्य गण देवबती साहू द्रोपती यादव लक्ष्मी यादव खेम बाई सोहाग्य बाई सुरेंद्र साहू संजीव साहू घनश्याम साहू नीरज निषाद सोहद्रा निषाद सभी उपस्थित छात्र छात्र उपस्थित रहे।
शासकीय प्राथमिक बालक एवं पूर्व माध्यमिक कन्या शाला कौन्दकेरा में शाला में प्रवेश त्यौहार मनाया गया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
