फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला बिनौरी के प्रधान पाठक राम अवतार यादव को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार शिक्षा दूत से प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं वर्तमान विधायक अमितेश शुक्ल के द्वारा गरियाबंद में सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए तथा कोरोना काल में मोहल्ला क्लास लगाकर बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता को बनाए रखा परिणाम स्वरूप बच्चों का शैक्षणिक स्तर अच्छा रहा ।जन भागीदारी तथा जन सहयोग से शाला के एड हो संरचना अधो संरचना विकास के लिए निरंतर कार्य करते हुए चबूतरा निर्माण कमरों का फर्सिकरण गार्डन का विकास किया गया। शाला में अच्छे प्रिंट रिच वातावरण का निर्माण किया गया एवं विभिन्न प्रकार के खिलौने एखेल सामग्री उपलब्ध कराए गए जिससे स्कूल में दर्ज संख्या में वृद्धि हुई। शाला के बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शाला का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं इसी कड़ी में सत्र 2023 में कुमारी संगीता साहू का नवोदय विद्यालय पांडुका राजिम के लिए चयन हुआ। इस उपलब्धि के लिए यादव सर को संकुल केंद्र भसेरा के प्राचार्य के डी मानिकपुरी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू विकासखंड श्रोत समन्वयक टिकेंद्र यदु संकुल समन्वयक कमलेश साहू समन्वयक असीम श्याम हरित प्रहलाद मेश्राम प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला पसौद शैलेंद्र साकार यशवंत गायकवाड बालकरण गायकवाड लोमस साहू माखनलाल साहू उषा देवी साहू विसे लाल कुंजम प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला पेंड्रा श्रीमती लता ध्रुव प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला बारुला सहित शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहनलाल साहू शीतल कुमार साहू एवं सदस्य टीकम राम साहू संतोष कुमार साहू कौशल साहू उमेश कुमार साहू गिरधर यादव सहित अनेको ग्रामीणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
There is no ads to display, Please add some
