विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की भारती को बिहान, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और शौचालय का मिला लाभ

उत्तर बस्तर कांकेर(गंगा प्रकाश)।  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बिहान योजना के माध्यम से नरहरपुर विकासखंड के ग्राम मावलीपारा निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की कमार जाति की श्रीमती भारती मरकाम के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। बिहान योजना के तहत समूह से जुड़कर वह आत्मनिर्भर होकर कार्य कर रही हैं और शासकीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए वे और उनका परिवार पहले से बेहतर तरीके से जीवन-यापन कर रहे हैं। आज जिला पंचायत में आयोजित प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची श्रीमती भारती ने बताया कि वे पहले बांस से परंपरागत रूप से टोकरी, चटाई सहित अन्य उत्पाद बनाने का कार्य करती थी। इससे उन्हेंं आय भी कम प्राप्त होती थी। प्राप्त आय से मुश्किल से घर-परिवार का खर्चा चल पाता था। लेकिन जब से वे गांव के तिरंगा स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं तबसे उन्हें बिहान योजना के तहत बहुत लाभ मिला है और आय में भी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि बिहान योजना के तहत समूह को प्राप्त राशि से सभी सदस्य बांस से कई उत्पाद बनाने का भी कार्य करती हैं। अब वे परंपरागत उत्पाद के अलावा कई बहुपयोगी और सजावटी कलाकृति भी बनाती हैं। इससे अब बिक्री बढ़ने से आय में भी वृद्धि हुई है। भारती ने बताया कि उन्हें अब महीने के लगभग पांच हजार रुपए की आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि बिहान योजना के अलावा उनके कच्चा मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का हो गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें गैस चूल्हा भी मिला है। इससे उन्हें जंगल से लकड़ी लाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती और धुंए से भी मुक्ति मिली है। साथ ही घर में शौचालय बन जाने से खुले में शौच सहित अन्य परेशानियों से भी छुटकारा मिला है। श्रीमती भारती ने इन सभी शासकीय योजनाओं से लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version