स्वतंत्रता सेनानी पं.सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर किया गया माल्यार्पण

राजिम/नवापारा (गंगा प्रकाश)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजिम के द्वारा नगर के शासकीय राजीवलोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुंदरलाल शर्मा जी की जयंती पर माल्यार्पण कर उनको स्मरण किया गया,

कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश सहमंत्री छात्र नेता अनंत सोनी उपस्थित थे उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा जी का हमारे देश के स्वतंत्रता में बहुत बड़ा योगदान रहा है,छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में पंडित सुंदरलाल शर्मा जी का नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाता है,देश की आजादी में उनका योगदान हमारे लिए सदैव स्मरणीय है और रहेगा सोनी जी ने एबीवीपी के कैंपस कार्यकारिणी की भी घोषणा की और कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है विद्यार्थी परिषद देश के हर कैंपस में प्रतिदिन कार्य करने वाली छात्र संगठन है,विद्यार्थियों के समस्या से लेकर समाधान तक हर मुद्दे को उठाने का कार्य करती है

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव राव ने कहा की विद्यार्थी परिषद शासकीय राजीवलोचन महाविद्यालय में हमेशा छात्र मुद्दो छात्र हितों में कार्य करते आई है और आगे भी हमारे कैंपस कार्यकारिणी के साथ मिलकर छात्र हित में कार्य करेंगे

महाविद्यालय कैंपस कार्यकारिणी में कैंपस अध्यक्ष छात्र कमल नारायण,कैंपस मंत्री छात्र निखिल बंजारे,कैंपस सहमंत्री लीलेश निषाद,संतोषी साहू, एसएफडी प्रमुख लक्ष्मी निषाद, एसएफएस प्रमुख लाला साहू,क्रीड़ा प्रमुख राहुल,रेशमा विद्यार्थियों को महाविद्यालय में दायित्व दिया गया,

उक्त घोषणा एवं कार्यक्रम में प्रदेश सहमंत्री अनंत सोनी जी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव राव, डीकास देवांगन,नगर मंत्री हुमन देवांगन,योगेश सागर,लुभांशु पांडे,वैभव देवांगन,लता,टिकेश्वर,दानेश्वर, दीपिका,रूपाली,नीलम,प्रिया,निशा, खेमिन सहित महाविद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित थे


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version