गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसदाकला संकुल केन्द्र परसदाकला में संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में आनंद मेला का भव्य आयोजन जिसमें तेरह प्रकार के स्टाल लगाकर छत्तीसगढ़ में स्थित तेरह नदियों का उल्लेख प्रत्येक काउंटर में प्रमुख आकर्षण का केंद्र था सुबह से ही आनंद मेला को लेकर छात्रों में गजब का उत्साह देखने को मिला जिन्हें विद्यालय परिवार का पूरा पूरा सहयोग रहा । कार्यक्रम में विशेष रूप से सरपंच श्रीमती कांति निषाद जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मोहन निषाद सरपंच प्रतिनिधि विश्राम निषाद समिति के सभी सदस्यगण संकुल प्राचार्य नारायण सिंह ठाकुर संकुल समन्वयक टोकेश साहू लेख राम साहू प्रधानपाठक की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा अर्चना राजकीय गान के साथ शुभारंभ हुआ इस अवसर पर छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी जो पूरा सदन तालियों की गुंज उठा मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए मोहन निषाद ने कहा आनंद मेला में आकर अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं आनंद मेला में छात्रों के द्वारा खुद से बनाई हुई अलग.अलग व्यंजन देखकर काफी अच्छा लगा सभी स्टालों में एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ में बनने वाले पकवान देखने को मिला बच्चों के अन्दर आत्मनिर्भर बनने का एक अच्छा विकल्प है जो आने वाले समय में छात्रों के बीच एक दूसरे का परस्पर सहयोग सहयोग की भावना को जन्म देती हैं नारायण सिंह ठाकुर संकुल प्राचार्य ने कहा आनंद मेला में बच्चों के अन्दर छुपी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मंच है इस प्रकार का आयोजन वर्ष में एक बार जरूर होना चाहिए इस अवसर पर शिक्षक गिरवर यादव कुलेश्वर प्रसाद साहू अविनाश कश्यप हरीश देवांगन यवन साहू तेजेश यदु कम्प्यूटर शिक्षक नकुल नाथ योगी जागेश्वर कंवर शिक्षिका सीमा साहू आरती कोसरे सबा अंजुम गार्गी कश्यप कल्पना भारद्वाज संगीता साहू इंद्राणी साहू कल्याणी साहू जनभागीदारी के सदस्य गिरधारी निषाद गणपत निषाद नेमीचंद देवांगन जनपद सदस्य कामतु प्रसाद ध्रुव खुमान साहू नारद साहू निर्णायक शिक्षक राकेश कुमार पाण्डेय डोगेन्द्र कुमार पांडे एवं थानू राम निषाद थे पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक के.पी.साहू एवं शिक्षिका मधु छंधानी आभार गिरवर यादव ने किया।
There is no ads to display, Please add some
