बदला नियम , टेट में पास होने वाले अब सभी भर्ती परीक्षा में पात्र

भागवत दीवान 

कोरबा (गंगा प्रकाश)। पहली बार होगा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा-2022 में सफल उम्मीदवारों को आजीवन शिक्षकीय कार्य और शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्रता होगी। परीक्षा के बाद कभी भी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती होती है और वह उम्र सीमा के भीतर होंगे तो आवेदन के लिए पात्र होंगे। पहले सफल उम्मीदवार को सात साल के लिए ही पात्र माना जाता था। इस दौरान नियुक्तियां निकली तो ठीक, नहीं तो उम्मीदवारों को पुन: पात्रता परीक्षा में शामिल होना पड़ता था।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी 2022 का आयोजन 18 सितम्बर  को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियो में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9ः30 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक आयोजित होगी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4ः45 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र व्यापमं के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए कोरबा जिले में कुल 48 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर 26 हजार 967 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली में 14 हजार 231 एवं द्वितीय पाली में 12 हजार 736 परीक्षार्थी शामिल होंगे।नियम बदलने से अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस नियम से सभी टैट पास अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा। अब नियम में संशोधन कर दिया गया है। पहले ये स्थिति नहीं थी। इससे हर 7 साल बाद दोबारा तैयारी करनी पड़ती थी। अब ऐसा नहीं होगा। इससे वे अपने समय का सदुपयोग कर सकेंगे। नियम में संशोधन महत्वपूर्ण है।

रिकाॅर्ड उम्मीदवारों की संख्या के दो बड़े कारण

इस बार शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक है। अब तक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आयोजित पात्रता परीक्षाओं में पूरे राज्य से 65 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल नहीं होते थे। इस बार जिले से ही 40 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसके सबसे दो बड़े कारण हैं, एक तो व्यापमं ने किसी भी स्थानीय उम्मीदवार से शुल्क नहीं लिया। दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों से ही शुल्क ली गई। दूसरा सबसे बड़ा कारण है कि इसमें पात्र पाए जाने वाले उम्मीदवारों को दोबारा पात्रता परीक्षा में शामिल नहीं होना पड़ेगा।

पहली पाली में 5वीं तक, फिर मीडिल की परीक्षा

पहली पाली में पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में शिक्षक के रूप में भर्ती होने या फिर पढ़ाने की पात्रता के लिए और दूसरी पाली में छठवीं से आठवीं तक की कक्षाओं में पढ़ाने या फिर निकलने वाली रिक्तियों में आवेदन करने की पात्रता के लिए परीक्षाएं होंगी। 

वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश-पत्र

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के मोबाइल पर भी लिंक दिया गया है, उसमें यूआरएल में क्लिक करते ही ऑटोमेटिक प्रवेश पत्र डाउनलोड हो जाएगा। इसके अलावा व्यापमं की वेबसाइट के साथ-साथ तीन और विभागों राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, चिप्स और जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट का पता जारी किया है, ताकि उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी तरह की असुविधा न हो। एससीआईआरटी, चिप्स और जनसंपर्क विभाग की 3-3 और आंतरिक वेबसाइट जारी की गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version