गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।  शिक्षक दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता ने शिक्षकों को नमन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है ।श्री साहू ने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में माता-पिता के बाद शिक्षक ही इंसान को सही गलत का भेद बता कर साक्षर बनाता है। और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। शिक्षक अपने ज्ञान से न सिर्फ विद्यार्थियों को बल्कि समूचे राष्ट्र समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं यही कारण है कि हमारे भारतीय समाज में गुरु को सर्वश्रेष्ठ माना गया है ।उन्होंने कहा कि बिना गुरु के किसी भी राष्ट्र समाज या व्यक्ति के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आगे कहा कि इस समाज की सच्ची संपत्ति तो शिक्षक है ।वह जन मन का नायक राष्ट्र का उन्नायक है। वह किसी पद या सम्मान का मोहताज नहीं होता बल्कि खुद सम्मान उनके नाम से गरिमा में हो जाता है। वास्तव में एक शिक्षक फूलों के गुच्छे के बीच एक गुलाब की तरह है ।जो हमारे जीवन को महका आता है। इन शिक्षकों से नव संदेश पाकर हमारा जीवन हमेशा से प्रेरित होता रहा है ।अगर इनका सम्बल ना होता तो हम जीवन में ना तो स्फूर्ति भर सकते है और ना सफलता पा सकते हैं कहते हैं। कि अगर शिष्य झुके गुरु के आगे तो इंसान बन जाता है यह बात शत प्रतिशत सच है शिक्षक हमारे विशेष मित्र की तरह है। तभी तो वह सामाजिक जीवन में कभी सच्चा मार्ग दर्शक बनकर अपना फर्ज निभाता है तो कभी माता-पिता बनकर सच्ची सलाह देता है वस्तुतः वह हमारा हर तरह से मार्गदर्शन करता है वह हमें सिखाता है कि कैसे शांति में रहना है और एक दूसरे से प्यार करना है वह हमें अच्छे मार्ग बताता है जो हमारे जीवन को चमकाता है श्री साहू ने आगे कहा कि 5 सितंबर को भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है तो वही 5 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version