मुंगेली । शिक्षक मोर्चा मुंगेली (मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन का संयुक्त मंच )द्वारा आज ग्रीष्म अवकाश के समय मे 10जून से आयोजित एफ एल एन प्रशिक्षण का विरोध करते हुये जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली को ज्ञापन दिया गया |जिसमे 10 जून से 13 जून तक चलने वाले एफ एल एन प्रशिक्षण को स्थगित करते हुये आगामी दूसरे चरण शाला प्रवेश उत्सव के बाद आयोजित करने की मांग की गई | जिसमे शिक्षक मोर्चा के बलराज सिंह जिलाध्यक्ष छ. ग. टीचर्स एसोशिएशन, दीपक वेंताल जिलाध्यक्ष छ. ग. शालेय शिक्षक संघ मुंगेली, लक्ष्मी कांत जडेजा जिलाध्यक्ष प्रदेश संयुक्त शिक्षक सघ, रमन शर्मा जिलाध्यक्ष नवीन शिक्षक सघ, भूपेंद्र सिंह बंजारे जिलाध्यक्ष सहा. शिक्षक समग्र शिक्षक फ़ेडरेशन, नेमीचंद भास्कर जिला सचिव शालेय शिक्षक संघ, दुर्गेश देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ, भूपेंद्र धृतलहरे, दिनेश सिदार उपस्थित रहे |
There is no ads to display, Please add some


