गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा संचालित उत्कृष्ट गरियाबंद, बोलेगा बचपन,विनोभा एप्प में विकासखंड फिंगेश्वर से उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्राचार्य व शिक्षक शिक्षिका को आज कार्यालय फिंगेश्वर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र जोशी व विकासखंड स्रोत समन्वयक टिकेन्द्र यदु की गरिमामय उपस्थिति में एवम विनोभा एप्प के जिला नियोजक अधिकारी दिनेश साहू के सहयोग से प्रमाण पत्र व गिफ्ट प्रदान किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड श्रोत समन्वयक द्वारा समस्त सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया सम्मानित होने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं में खोमन सिन्हा उमेश यदु धनेश्वरी सिन्हा प्रीति नायक जायसवाल चेलक भुनेश्वरी लेख राम उमेश्वरी पटेल संजय एक्का मुकेश निर्मलकर दिनेश श्रीवास महेत्तर बारले प्रिंसिपल उपस्थित रहे
There is no ads to display, Please add some
