गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को भगवान श्री राजीव लोचन का छाया चित्र भेंट किया तथा कलेक्टर दीपक अग्रवाल को निर्वाचन संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मुख्य रूप से 58 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों तथा गंभीर बीमारी वाले कर्मचारियों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में न लगाये जाने का आग्रह किया। साथ ही साथ रिजर्व दल की कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान करने तथा लोकसभा चुनाव प्रशिक्षण ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालयों में आयोजित करने का आग्रह किया। कलेक्टर महोदय ने निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के रायपुर संभाग के अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, सचिव आत्माराम साहू, प्रवक्ता राजेंद्र कुमार नाग, भोले शंकर सोनी, गरियाबंद जिला के अजाक्स महामंत्री भागचंद चतुर्वेदी सहित अन्य लोग शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


