एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन रिखी का शिलान्यास हुआ संपन्न
अखिलेश जायसवाल
सरगुजा (गंगा प्रकाश)- केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री भारत सरकार व सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह के द्वारा उदयपुर जनपद के ग्राम पंचायत रिखी में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया गया। भारत सरकार के द्वारा जनजाति गौरव दिवस समारोह सप्ताह मनाया जा रहा है। एकलव्य विद्यालय लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से नवोदय विद्यालय की तर्ज पर बनाया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का संचालन आदिवासी वर्ग के छात्र तथा छात्राओं के अध्यापन व्यवस्था के लिए किया जाता है। भारत शासन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 50 प्रतिशत से अधिक आदिवासी जनसंख्या वाले विकास खण्डों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्वीकृति दी जाती है। विद्यालय में कक्षा 6 वी से 12 वी तक अध्यापन होता है। प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6 वी में प्रवेश दिया जाता है एवं कक्षा 12 वीं तक विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य कराया जाता है। बजट की व्यवस्था पूर्णतः भारत सरकार से की जाती है। विद्यार्थियों के लिए रहने, खाने और पढ़ने की निःशुल्क व्यवस्था होती है। प्रत्येक छात्र को प्रतिमाह 1500 रुपये के मान से शिष्यवृत्ति दी जाती है जिससे मेस का संचालन होता है। इसी तारत्मय में शनिवार को उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रिखी में एकलव्य विद्यालय भवन निर्माण हेतु शिलान्यास किया जा रहा है। जिसके तहत स्कूल भवन निर्माण, बालक एवं बालिका छात्रावास भवन, कर्मचारी आवास, खेल मैदान तथा पहुच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। भारत सरकार जनजातीय कार्य विभाग के अन्तर्गत वापकोस कंपनी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसकी अनुमानित लागत 38 करोड़ है।

राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा और एकलव्य की प्रतिमा पर दीपमाला प्रज्ज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा विभीन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। राज्यगीत अरपा पैरी के धार कु.अनिता एवं साथियों के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, आयुक्त आदिवासी विकास जेआर नागवंशी, एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल, आदर्श कालिया जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य अभियंता वाप्कोस, गौरव शर्मा सहायक आयुक्त नेस्टस जनजाति कार्य मंत्रालय सरपंच श्रीमती सुशीला पैकरा, जनपद उपाध्यक्ष उदयपुर नीरज मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, अनिल सिंह मेजर, भारत सिंह सिसोदिया, कैलाश मिश्रा, वेदांत तिवारी,गोपाल सिन्हा, राजेश अग्रवाल, राधेश्याम ठाकुर, उदयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, संतोष जायसवाल, अखंड विधायक सिंह, प्रबोध सिंह, भूतपूर्व सरपंच विनोद सिंह पोर्ते, उपसरपंच विकास श्रीवास्तव कलचा सरपंच प्रतिनिधि प्रभु नारायण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कन्हाई राम बंजारा, उदर पाल राजवाड़े, रानी सिंह,नीरा सिंह, एवं अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


